आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए 30 जून को अप्रेंटिसशिप चयन प्रक्रिया
राजकीय आईटीआई देवरिया में होगा कैंप, तीन निजी कंपनियां करेंगी चयन
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरोदेवरिया। आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), देवरिया ने बताया कि 30 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से राजकीय आईटीआई परिसर में अप्रेंटिसशिप चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में हायर अप्लायंसेज इंडिया प्रा. लि. (गौतम बुद्ध नगर), डिक्सन टेक्नोलॉजीज प्रा. लि. (नोएडा) तथा काल्को प्रा. लि. (गाजियाबाद) प्रतिभाग करेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
चयन प्रक्रिया में महिला व्यवसायों को छोड़कर सभी आईटीआई ट्रेडों के 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
प्रधानाचार्य ने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होने की अपील की है। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक अंकपत्र एवं प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा चार पासपोर्ट आकार के नवीनतम रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।
उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी समय से संस्थान पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR