आईजीआरएस प्रकरणों में लापरवाही पर तीन सहायक विकास अधिकारियों को चेतावनी
आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) प्रकरणों के निस्तारण एवं फीडबैक की समीक्षा के दौरान शिथिलता तथा भ्रामक निस्तारण पाए जाने पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने तीन सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को कड़ी चेतावनी जारी की है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए आईजीआरएस प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि शिकायतकर्ताओं को प्रभावी न्याय मिल सके।
चेतावनी पाने वाले अधिकारियों में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सदर, भटनी एवं सलेमपुर शामिल हैं। समीक्षा के दौरान पाया गया कि इन अधिकारियों द्वारा शिकायतों का संतोषजनक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया गया था। साथ ही फीडबैक रिपोर्ट में भी विभिन्न प्रकार की कमियां एवं विसंगतियां पाई गईं।
जिलाधिकारी ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को भविष्य में ऐसी त्रुटियों की पुनरावृत्ति न करने की चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR