लक्ष्मी के आगमन पर ढोल-नगाड़ों और सोहर गीतों से हुआ भव्य स्वागत
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कसया, कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के जोकवा बाजार स्थित महाराजा भवन में नातिन के जन्म का उत्सव "लक्ष्मी उत्सव" के रूप में मनाया गया, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं समाजसेवी चंद्रशेखर 'लड्डू' महाराज के नाना बनने पर उनके परिवार में हर्ष और उल्लास का माहौल है। नातिन आनंदिता श्री 'बुलबुल' के जन्म को परिवार ने साक्षात मां लक्ष्मी के आगमन के रूप में मनाया।बेटी के जन्म पर जिस भव्यता और सम्मान के साथ उत्सव मनाया गया, वह समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है। जब समाज का एक वर्ग आज भी बेटा-बेटी के भेदभाव से पूरी तरह मुक्त नहीं हो पाया है, ऐसे समय में महाराजा परिवार ने "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" के संदेश को केवल नारे तक सीमित न रखकर व्यवहार में उतारने का प्रयास किया है। यह आयोजन इस बात का संदेश देता है कि "बेटी है तो भविष्य है।"
नातिन के स्वागत में महाराजा भवन ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे की गूंज से गुलजार रहा। दादी लखपति देवी, कमलावती लड्डू, विमला देवी, गायत्री वर्मा, सरोज देवी, छोटी मम्मी अनिता यादव एवं आंचल ने पारंपरिक सोहर गीत गाकर लक्ष्मी स्वरूपा बिटिया का स्वागत किया।इस अवसर पर चंद्रशेखर 'लड्डू' महाराज ने अपनी नातिन के चरण स्पर्श कर विधिवत पूजन किया। उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म पर हर परिवार को इसी तरह खुशियां मनानी चाहिए। यही वास्तविक सामाजिक परिवर्तन का मार्ग है। उन्होंने नन्ही परी 'बुलबुल' के स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और दीर्घायु जीवन की कामना की।
नातिन के जन्म का समाचार मिलते ही महाराजा भवन में शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देने वालों का तांता लग गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष सिंह, जिला पंचायत सदस्य एवं लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव राजन कुमार शुक्ला, कांग्रेस के जिला सचिव गोरखनाथ यादव, एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उस्मान गनी नूरी, फाजिलनगर ब्लॉक अध्यक्ष पलटन यादव, समाजसेवी संतोष वर्मा, सपा के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नन्दलाल यादव, सुनील परवाना, क्षेत्र पंचायत सदस्य ई. श्रवण कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार गुप्ता, कमरुद्दीन साह, श्रीराम पटेल, ग्राम प्रधान हरिकेश यादव, वेदांत इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक कृपा शंकर यादव, डॉ. जय प्रकाश यादव, अनिल कुमार राव, बिजेन्द्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान नागेन्द्र गुप्ता, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, पवन कुमार यादव, सुन्दरेश वर्मा, भाजपा नेता सुभाष चन्द्र महन्थ, संजय कुशवाहा, मेल्हू प्रसाद एवं हरेन्द्र कुमार गोंड़ सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पहुंचकर परिवार को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत अभिषेक लड्डू यादव एवं ई. अंशुमान सिंह यादव ने किया।
रिपोर्टर: के. एन. राय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR