ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनायें जाने पर घुघली ब्लाक में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनायें जाने पर घुघली ब्लाक में  विशेष कार्यक्रम का आयोजन

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों |
महराजगंज। 


उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें ग्राम पंचायतों का प्रशासक नियुक्त किए जाने के निर्णय का घुघली विकास खंड के प्रधानों ने स्वागत किया है। इसी क्रम में बुधवार को घुघली ब्लॉक के प्रशासक बनाए गए प्रधानों ने

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
प्रशासक बनाए गए प्रधानों ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय को ग्रामीण विकास की निरंतरता बनाए रखने वाला कदम बताते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार गांव, गरीब और किसानों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद विकास कार्यों के प्रभावित होने की आशंका थी,
लेकिन सरकार ने दूरदर्शी निर्णय लेते हुए प्रधानों को ही प्रशासक की जिम्मेदारी सौंप दी है। इससे गांवों में चल रही विकास योजनाएं बिना किसी बाधा के जारी रहेंगी तथा जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गांवों में सड़क,

नाली, पेयजल, आवास, शौचालय तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रशासकों से ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।



रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ