टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
बरहज-देवरिया।
गुरुवार को बरहज विधानसभा नगरपालिका के अन्दर बन रहे बरहज देवरिया बाईपास पर फ्लाई ओवर ब्रिज हटा कर गोल चक्कर बनाने व किसी महापुरुष की मुर्ति लगाने की माँग को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की भाजपा सरकार को बरहज के जनप्रतिनिधियों को बरहज के विकास के लिए आगे आना चाहिए इस फ्लाई ओवर ब्रिज के बनने से बरहज का विकास रुकजाएगा। अगर यह फ्लाई ओवर ब्रिज बना तो हज़ारों लोगों का रोज़गार ख़त्म हो जाएगा और बरहज का विकास नहीं हो पाएगा, इस लिए हमारी भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री और यहाँ के सांसद, विधायक से निवेदन है की इस फ्लाई ओवर ब्रिज पर शीघ्र रोक लगाकर यहाँ एक बड़ा गोल चौक बना कर बरहज के विकास में चार चाँद लगाये, जिससे बरहज नगर पालिका का सुंदरीकरण हो सके। मैं बरहज के व्यापारियों व साथियों से निवेदन व अपील करता हूँ की इस लड़ाई में मेरा सहयोग करें क्योंकि फ्लाई ओवर ब्रिज बन जाने से बरहज का विकास रुक जाएगा और बरहज में कोई नहीं आएगा। इस दौरान मुख्य रूप से संगम यादव, विकास यादव, अमरनाथ यादव, अमित यादव, संजय तिवारी, राहुल सिंह, विरेंद्र यादव, हाँफी जी, राकेश सिंह, विपिन मिश्रा इत्यादि लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर: पवन कुमार
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR