घुघली के पुरैना खंडी चौरा में हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पंडित दया सागर तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के यजमान राकेश पांडेय एवं उनकी पत्नी गायत्री देवी रहे। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं ने मंगल गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
राकेश पांडेय ने बताया कि नई हनुमान प्रतिमा राजस्थान के जयपुर से मंगाई गई है, जिसकी लागत लगभग 52 हजार रुपये है।कार्यक्रम में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जनार्दन प्रसाद गुप्त, प्रमुख संघ के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य इश्तखार उर्फ टुनटुन, कन्हैया जायसवाल, रंजन पांडे, गुड्डू पांडे, डॉ. सुभाष पांडे, दिनेश गिरी, संजय मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश चौधरी, राम कोमल चौधरी, रिंकू गुप्ता, रजत राय एवं अनिल मिश्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR