घनश्याम गुप्ता बने जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव

घनश्याम गुप्ता बने जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय एवं पूर्व मंत्री अजय राय की सहमति से घुघली के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता को जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज का सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें घुघली नगर पंचायत कांग्रेस कमेटी का प्रभारी भी बनाया गया है।
जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में जिला अध्यक्ष विजय सिंह  एडवोकेट के नेतृत्व में घनश्याम गुप्ता का स्वागत किया गया तथा उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष कपिलदेव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष नूर आलम, अनुसूचित जिला अध्यक्ष रामनारायण प्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर वर्मा, अब्दुल गनी, संदीप तिवारी, अरविंद कुमार, अकरम सुलेमानी, राकेश कुमार गुप्ता, दिग्विजय नाथ और जमील अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि घनश्याम गुप्ता लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं। उनके अनुभव और सक्रियता का लाभ संगठन को मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गुप्ता अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और कर्मठता के साथ करेंगे।
नवनियुक्त जिला सचिव घनश्याम गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।



रिपोर्टर: यहाँ नाम लिखें

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ