सड़क हादसे में 8 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों |
जानकारी के अनुसार, घटना रविवार दोपहर करीब 12:49 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंकित सड़क के किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार अंकित की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे लगातार निगरानी में रखा गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने फरार बाइक चालक की शीघ्र पहचान कर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR