आरएसएस ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

आरएसएस ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
पडरौना,कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पडरौना के हनुमान शाखा के कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप से विश्व योग दिवस सुभाष चौक के साकेत बिहारी मंदिर पर मनाया। इसके अलावा जिले के सैकड़ों शाखाओं पर विश्व योग दिवस के साथ आरएसएस के संस्थापक केशव हेगडेवार की पुण्य तिथि भी मनाई ।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।योग प्रशिक्षक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव और मुख्य शिक्षक बालकृष्ण ने प्रतिभागियों को ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन,और जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख योगेंद्र जायसवाल ने योग प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं ध्यान का अभ्यास कराया।

मुख्य अतिथि विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुरेश गुप्ता ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। नियमित योगाभ्यास से तनाव, मोटापा, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जैसी अनेक समस्याओं से बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक सम्पूर्ण पद्धति है। अंत में सभी प्रतिभागियों को योग के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत सह गौ सेवा प्रमुख भूलबदन ने किया और वहां उपस्थित लोगों ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया।प्रार्थना देवेंद्र पाण्डेय ने कराया।संचालन सह विभाग कार्यवाह रवि कृति ने किया और नित्य शाखा के बारे में विस्तृत जानकारी दिए।

इस अवसर पर सह जिला संपर्क प्रमुख डॉ धनंजय कुमार मिश्र, विकाश गुप्ता पत्रकार, सुनील मद्धेशिया, सानिध्य मिश्र, जिला सेवा प्रमुख धनंजय त्रिपाठी, हिंदू जागरण मंच के जिला प्रभारी रवि सिंह, जिला मंत्री अनिल ठाकुर, नगर कार्यवाह रामाश्रय, नगर कुटुंब प्रबोधन प्रमुख प्रदीप गोयल, हरि गोविंद जायसवाल, उमेश, अशोक भारतद्वाज, कौशल यादव, संदीप वर्मा, आशुतोष, पन्ने लाल एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: व्यूरों

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ