एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 51 पौधों का रोपण

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 51 पौधों का रोपण

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज ।जनपद .के बरवा चमैनियां में शुक्रवार को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत राय ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 51 पौधे लगाए। कार्यक्रम में पर्यावरणविद दिनेश चंद्र गिरी विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रशांत राय ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। पर्यावरणविद दिनेश चंद्र गिरी ने लोगों से पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य बबलू अंसारी, मुकेश श्रीवास्तव, देवनारायण गुप्ता, फैसल खान, सोनू, विवेक गिरी सहित कई ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ