टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कसया, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नं 16 केशवनगर (गोपालगढ़) निवासी सुभाष यादव पूर्व प्रधान भरौटा)के भतीजे युवा चिकित्सक डॉ. सौरभ यादव ने डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान से एम डी मेडिसीन की शिक्षा पूर्ण करते हुए आयोजित दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक जी के कर कमलों द्वारा डॉ. सौरभ यादव को प्रशस्ति पत्र एवं गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके वर्षों के कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण एवं दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

इस उपलब्धि पर उनके पिता चौधरी विधान चंद्र यादव (सेवानिवृत्त लेखाकार), माता श्रीमती रमावती देवी (गृहणी), सुभाष यादव (पूर्व प्रधान, भरौटा),  लीलावती देवी (गृहणी), बड़े भाई अमरेन्द्र यादव (अध्यक्ष, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, तरकुलवा, देवरिया), भाभी निवेदिता यादव (शिक्षिका), आलोक यादव (शिक्षक), संजू यादव (शिक्षिका), रंजना यादव, विपिन यादव (बैंक मैनेजर), प्रियंका यादव, संदीप यादव (शिक्षक), अर्चना यादव, मानवेन्द्र यादव सहित परिवार के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।

डॉ. सौरभ यादव की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही, डॉ. मैनेजर यादव, डॉ. सतीश यादव, मामा विक्रमा यादव (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), भंते महेन्द्र थेरो, सुजीत प्रताप सिंह (जिला पंचायत सदस्य) सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी। परिजनों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर: के एन राय 

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook