युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा
टाईम्स आफ कुशीनगर संवाददाता
सुरौली/देवरिया। अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले चालक दल के सदस्य शिवानंद चौरसिया के परिजनों से मिलने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह रविवार को सुरौली पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ने शिवानंद चौरसिया के पिता रामजी चौरसिया एवं भाई रामप्रवेश चौरसिया से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिवानंद का शव जल्द से जल्द भारत लाने तथा पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
विशाल सिंह ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए जहां भी लड़ाई लड़नी पड़ेगी, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी।
इस दौरान शिवानंद के भाई रामप्रवेश चौरसिया ने बताया कि वह अपने स्तर से भाई का शव भारत लाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकारी तंत्र की ओर से केवल आश्वासन ही मिला है।
शोकाकुल परिवार से मिलने वालों में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अरविंद शाही, हर्षित सिंह, गोविंद मिश्र, जेपी यादव, सत्यम पांडेय, अशोक कुमार, प्रियेश पांडेय, विपिन राय, जगरनाथ यादव, धर्मेंद्र पांडेय, विराट यादव, रजत सिंह, सूरज यादव, बृजेश यादव, प्रांजल त्रिपाठी, सूफी सलीम, रोहित मिश्र, छोटेलाल, नीरज कुमार सहित सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: पवन कुमार पाण्डेय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR