फार्मर रजिस्ट्री कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

फार्मर रजिस्ट्री कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

देवरिया।

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित फार्मर रजिस्ट्री कार्यों की विकास खंडवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए सभी पात्र किसानों का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को योजना के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पंजीकरण कराया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं कृषि विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें, ताकि जनपद के सभी पात्र किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी वी.के. सिंह सहित राजस्व एवं कृषि विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ