किसान सभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, फसलों की सुरक्षा और मुआवजे की मांग
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
पडरौना, कुशीनगर।
उत्तर प्रदेश किसान सभा
जिला कमेटी कुशीनगर द्वारा
जिलाधिकारी कुशीनगर को ज्ञापन सौंपकर नील गाय / वनरोज एवं छुट्टा पशुओं से फसलों की रक्षा की मांग की।
सोमवार को जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर घूस स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर किसान सभा के जिला मंत्री कामरेड अयोध्यालाल।श्रीवास्तव ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर को ज्ञापन सौंपा और बताया कि महंगी लागत से किसानों की बोई फसल को नीलगाय और अन्य छुट्टा पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं। कभी कभी ये पशु झुंड के झुंड खेत में खड़ी फसल नुकसान करते हैं।
सब्जी, दलहन आदि की खेती करना अभी छोड़ दिया है। खेती किसान की आय का एकमात्र साधन है जो फसल खराब होने से किसान बर्बाद हो जाता है।
फसल की रखवाली करते समय
रहा है। अभी इसी जिले के ओमप्रकाश यादव, होमगार्ड, ग्राम भैंसही, बुन्ना गुप्ता, ग्राम- रसौनी मुकुन्दपुर सहित कई लोग अपनी से जान गवां चुके हैं और दर्जनों लोग घायल अवस्था में अपने घर पड़े हैं। लिहाजा किसानों की फसलों को बचाने एवं दुर्घटना से लोगों को बचाने के लिए नील गाय एवं छुट्टा
पशुओं को प्रतिबंधित करने का कड़ा उपाय किया जाए। साथ ही बर्बाद फसलों का मुआवजा एवं दुर्घटना में पीड़ित/मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। इस दौरान जवाहर शर्मा, बीपी गुप्ता, दुर्गा प्रसाद यादव, रामेश्वर सिंह, रामनरेश यादव, गेंदा सिंह, राम बहाल सिंह, एडवोकेट विजय कुमार श्रीवास्तव, कैलाश गिरि, दिनेश ओझा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर: के. एन. राय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR