खड्डा विधायक को पत्रकारों ने सौंपा पत्रक, सुरक्षा कानून लागू करने और प्रेस क्लब की मांग
पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ: विधायक विवेकानंद पांडेय
प्रेस क्लब की स्थापना और मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का विधायक खड्डा ने दिया आश्वासन
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
कुशीनगर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीसएस) तहसील इकाई खड्डा, कुशीनगर द्वारा विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय को पत्रक सौंपकर खड्डा में प्रेस क्लब की स्थापना करने और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग की।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलवाड़ियां और प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह के निर्देशन में जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा, जिला सचिव मसरूर रिजवी, तहसील अध्यक्ष खड्डा उग्रसेन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को विधायक आवास पर पत्रक सौंपकर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े
पत्रकारों ने खड्डा उपनगर में एक प्रेस क्लब हेतु भूमि की उपलब्धता और उस पर भवन की स्थापना और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। पत्रकारों ने विधायक श्री पांडेय का अभिनंदन हुए कहा कि खड्डा में पत्रकारों को अपनी खबरों के संकलन, आदान प्रदान, संपादन को लेकर कोई सुविधा नहीं होने से काफी दिक्कत होती है ऐसे में खड्डा नगर में प्रेस क्लब हेतु भूमि की उपलब्धता और उस पर भवन की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। जहां पत्रकार एक स्थान पर बैठकर सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, विकास, शिक्षा, विज्ञान, खेलकूद एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संकलन, संपादन एवं आदान-प्रदान कर सकेंगे तथा समाज में सकारात्मक एवं जागरूक वातावरण के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।
साथ ही मांग किया कि पत्रकारों को अपने कार्य के दौरान विभिन्न प्रकार की चुनौतियों एवं कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। कई बार समाचार संकलन के दौरान उनकी सुरक्षा भी प्रभावित होती है। ऐसे में इस मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाय। विधायक श्री पांडेय ने आश्वस्त किया कि खड्डा में बहुत जल्द प्रेस क्लब की स्थापना की जाएगी। कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। सरकार पत्रकारों के मान, सम्मान और हक के लिए सदैव तत्पर है। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगा और उनसे वार्ता कर सार्थक कदम उठाया जायेगा। इस दौरान जिला कार्य समिति सदस्य संदीप कुमार सिंह, कन्हैया मणि त्रिपाठी, पन्नालाल यदुवंशी, मो हिदायत, अभय राय, राहुल गुप्ता, केशव गुप्ता, साबिर, शैलेश यदुवंशी, आनंद सिंह, दिवाकर कुमार, मो मुबारक, मो अल्ताफ हुसैन सहित भारी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

रिपोर्टर: के. एन. राय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR