यूपी बोर्ड की टॉप-10 सूची में स्थान बनाने वाली छात्रा आराधना कुमारी को डीएम ने किया सम्मानित
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो | देवरिया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद का नाम रोशन करने वाली छात्रा आराधना कुमारी को सोमवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया।आराधना कुमारी, मनोज कुमार की पुत्री एवं राघवनगर, देवरिया की निवासी हैं। वह जोनिया इंटरमीडिएट कॉलेज, देवरिया की कक्षा 12 की छात्रा हैं। उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त कर जनपद को गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आराधना कुमारी को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।जिलाधिकारी ने कहा कि आराधना की सफलता जनपद के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि परिश्रम, अनुशासन एवं लगन के बल पर विद्यार्थी किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR