मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
रवि प्रताप सिंह ने बताया कि वह मोहन सिंह सेतु के निर्माण, सोनू घाट से बरहज मार्ग की जर्जर स्थिति तथा बरहज क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत कटौती समेत अन्य जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने की तैयारी कर रहे थे। उनका कहना है कि इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने देर रात उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उनके मौलिक अधिकारों का हनन किया है। उनका कहना है कि जनता की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाना लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष का दायित्व है और उन्हें ऐसा करने से रोकना उचित नहीं है।
रवि प्रताप सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने एक दिन पूर्व मोहन सिंह सेतु के मुद्दे पर प्रस्तावित जल समाधि कार्यक्रम को स्थगित कर मुख्यमंत्री को सीधे ज्ञापन देने का निर्णय लिया था, लेकिन प्रशासन ने उन्हें ऐसा करने का अवसर भी नहीं दिया।
हाउस अरेस्ट के दौरान उनके आवास पर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। हालांकि, इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
रिपोर्टर:ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR