कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस ने वृद्धजनों और दिव्यांगों की सुनी समस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी

कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस ने वृद्धजनों और दिव्यांगों की सुनी समस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

कुशीनगर।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के तहत बुधवार को थाना कोतवाली पडरौना, नेबुआ नौरंगिया एवं अहिरौली बाजार की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों से उनके घरों और मोहल्लों में पहुंचकर मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। पुलिसकर्मियों ने उन्हें आवश्यक सहायता, मार्गदर्शन एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की।

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट के सदस्यों ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, सहायता कार्यक्रमों तथा सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिसिंग केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संवेदनशील संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कम्युनिटी पुलिसिंग का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सहयोग एवं आत्मीयता को मजबूत करना है, जिससे सुरक्षित, जागरूक और सशक्त समाज का निर्माण हो सके।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का इस प्रकार आमजन के बीच पहुंचना न केवल सुरक्षा का एहसास कराता है, बल्कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों में विश्वास और आत्मबल भी बढ़ाता है।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ