आधी रात का कहर: तेज रफ्तार CNG ऑटो ने वृद्ध को रौंदा, तड़पता छोड़ चालक-यात्री फरार
*सड़क किनारे शौच के लिए गए 67 वर्षीय भोपति दास गंभीर घायल, टक्कर के बाद पलटी ऑटो घटनास्थल पर छोड़ भागे आरोपी*
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। शिकारपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो ने विगत दिन देर देर रात करीब 12:30 बजे बल्लो खास गांव में सड़क किनारे शौच के लिए गए एक वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई ऑटो सड़क पर पलट गई। आरोप है कि चालक और वाहन में सवार लोग घायल को तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार घायल की पहचान भोपति दास (67 वर्ष) पुत्र मंगल दास निवासी बल्लो खास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह रात में घर से बाहर सड़क किनारे शौच के लिए गए थे। इसी दौरान शिकारपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो (UP53KT0842) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑटो की रफ्तार काफी अधिक थी, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भोपति दास सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ऑटो भी अनियंत्रित होकर पलट गई।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तथा तत्काल राहत कार्य शुरू किया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायल को जिला चिकित्सालय महराजगंज भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार वृद्ध को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR