टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
बरहज देवरिया। अमेरिकी हमले में गुरुवार को थाना सुरौली निवासी शिवानंद चौरसिया का अंतिम गौरा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया । शव को अंतिम विदाई देने के लिए कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह अपने कार्यकर्ताओ के साथ गौरा घाट पर पहुँचे और श्रद्धांजलि अर्पित किये। जबकि सैकड़ों ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारी घाट पर अंतिम विदाई मे शामिल रहे। पिता रामजी चौरसिया ने नम आंखों से अपने बेटे को मुखाग्नि दी।
साथी योगेंद्र चौहान ने बताया कि 10 जुन को सुबह करीब 7 बजे शिवानंद और चीफ इंजीनियर सुरेश पटनाम ड्यूटी के लिए जहाज पर जा रहे थे। तभी अचानक बम का धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि 15 मीटर दूर खड़े साथियों की रूह कांप गई। दूसरे साथी त्रिभुवन ने कहा कि 7:30 बजे ड्यूटी के लिए इंजन रूम की ओर जाते समय नीचे शिफ्ट के लोग खाना खा रहे थे। धमाके से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। करीब दो-तीन घंटे बाद सिंगापुर के एक जहाज ने शेष साथियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार के दौरान एसडीएम सदर प्रवीण कुमार, तहसीलदार सदर कृष्णकांत मिश्र, सीओ बरहज राजेश चतुर्वेदी, थाना अध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय सहित प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे। प्रशासन ने पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। शिवानंद अपने पीछे 5 वर्षीय बेटा कान्हा और एक मासूम बेटी को छोड़ गए हैं। के निधन से परिवार और गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने केंद्र सरकार से परिवार को उचित मुआवजा और सहायता देने की मांग की है।

रिपोर्टर: पवन कुमार पाण्डेय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR