भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टूटा : विजय रावत

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टूटा : विजय रावत

जर्जर तार व खराब ट्रांसफॉर्मरों से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त : विजय रावत

बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो होगा धरना-प्रदर्शन : विजय रावत

24 घंटे के भीतर काली मंदिर के पास से 11 हजार वोल्ट की लाइन नहीं हटाई गई तो धरना : विजय रावत

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो | 

बरहज (देवरिया)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के बरहज नगर पालिका के वार्ड संख्या-24 में लगातार हो रही बिजली कटौती और जर्जर विद्युत व्यवस्था के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेता विजय रावत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।


प्रदर्शन के दौरान विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया गया, जिसके कारण पूरे प्रदेश में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसका खामियाजा बरहज विधानसभा की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या-24 स्थित काली मंदिर के पास आए दिन लोकल फॉल्ट की समस्या बनी रहती है। वहीं, 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन जमीन से मात्र लगभग चार फीट की ऊंचाई पर होने के कारण लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने दावा किया कि इस लाइन की वजह से एक व्यक्ति की जान भी जा चुकी है।

विजय रावत ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर काली मंदिर के पास से 11 हजार वोल्ट की लाइन को हटाकर सुरक्षित स्थान पर नहीं किया गया, तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनता के साथ वहीं धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

इस दौरान अमित कुमार, विकास यादव, राकेश सिंह, राहुल चौधरी, अनिरुद्ध यादव, संजय कुमार, अनीश शर्मा, पट्टू यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ