सेवरही के लाल कर्नल नसीम अख्तर ब्रिगेडियर पद के लिए चयनित, क्षेत्र में खुशी की लहर

सेवरही के लाल कर्नल नसीम अख्तर ब्रिगेडियर पद के लिए चयनित, क्षेत्र में खुशी की लहर

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

सेवरही, कुशीनगर। नगर पंचायत सेवरही के जानकी नगर निवासी एवं स्वर्गीय डॉ. अब्दुल सज्जाद के पुत्र कर्नल नसीम अख्तर का भारतीय सेना में उनकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए कर्नल से ब्रिगेडियर पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई तथा लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


पूर्व राज्य मंत्री डॉ. पी.के. राय ने बधाई संदेश में कहा कि कर्नल नसीम अख्तर की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्र सेवा, मानवता की रक्षा तथा मातृभूमि की सुरक्षा के लिए सदैव ऊर्जा, साहस और संकल्प शक्ति प्रदान करें।

स्वर्गीय आर.पी. शाही मेमोरियल लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक रणवीर प्रताप शाही ने कहा कि भारतीय सेना के प्रतिष्ठित ब्रिगेडियर पद पर चयनित होना कर्नल नसीम अख्तर की वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और अटूट देशभक्ति का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है।

वरिष्ठ पत्रकार प्रेमशंकर सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि ब्रिगेडियर पद पर चयन कर्नल नसीम अख्तर की उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर का पद केवल एक सैन्य रैंक नहीं, बल्कि हजारों सैनिकों के नेतृत्व और महत्वपूर्ण रणनीतिक निर्णयों की जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र सेवा के नए दायित्वों में सफलता की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर आईआईएस एवं मुख्य अभियंता सीपीडब्ल्यूडी दिलीप गुप्ता, सेवानिवृत्त निरीक्षक सुरेंद्र राय, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, विपिन गुप्ता, फिरोज अख्तर, शमीम अख्तर, वसीम अख्तर, निर्मल अग्रवाल, डॉ. राजेश शाही, डॉ. सुनील मिश्र, डॉ. फिरोज अहमद, नियाज अहमद, राहुल, गौरव गुप्ता (गिल्लू), सुभाष जायसवाल, प्रणव राघव, मुकेश राघव, के.के. रामचंद्रन, गोपाल सिंह सूर्यवंशी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कर्नल नसीम अख्तर के ब्रिगेडियर पद पर चयन से पूरे नगर एवं क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ