एक सप्ताह के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो होगा धरना : विजय रावत

एक सप्ताह के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो होगा धरना : विजय रावत

बिजली कटौती के विरोध में सपा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

भाजपा सरकार में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : विजय रावत
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो |

देवरिया। बरहज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने लगातार हो रही बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार मौर्य को सौंपा।

इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसका परिणाम यह है कि पूरे प्रदेश में बिजली संकट गहराता जा रहा है। दूसरी ओर, आम जनता से भारी-भरकम बिजली बिल वसूलकर आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो समाजवादी पार्टी जनहित में धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान दिनेश यादव, रणविजय सिंह, अनिल तिवारी, विकास यादव, अमित प्रधान, अनिरुद्ध यादव, विकास तिवारी, गुड्डू यादव सहित अन्य सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ