बच्चों को सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए गए निर्देश
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
देवरिया।जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर द्वारा आज बालगृह(बालक) का निरीक्षण कर आवासित बच्चों को मिल रही सुविधाओं, पठन पाठन आदि की जानकारी की गई। साथ ही संबधित अधिकारियों को अनुमन्य सभी सुविधाओं को बच्चों को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश के साथ उनके बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के भी निर्देश दिए गए।निरीक्षण में जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद किया। उनसे पढाई लिखाई के संबंध में भी जानकारी किये। जिलाधिकारी ने बच्चों का कॉपी देखा और उनके द्वारा लिखे हुए शब्दों के संबंध में भी पूछताछ किये। उनके आवास, विस्तर, भोजन आदि की व्यवस्था को भी देखा गया।
अधिकारियों द्वारा अधीक्षक बालगृह को निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की दिक्कत आये तो उसे जिला प्रशासन के संज्ञान में लायें। बालगृह की व्यवस्था सुव्यवस्थित रहे तथा आवासित बच्चों को कोई परेशानी न हो यह प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाये।
इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एसीजीएम, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, बाल गृह अधीक्षक राम कृपाल आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: ब्यूरों
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR