जनपद न्यायाधीश, डीएम और एसपी ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण;

जनपद न्यायाधीश, डीएम और एसपी ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण;

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों

देवरिया। जनपद न्यायाधीश धनेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर सहित न्यायिक अधिकारियों ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिया कि जेल मैनुअल के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं कैदियों को अनिवार्य रूप से दी जाएं।
अधिकारियों ने महिला बैरक, पाठशाला और अस्पताल सहित अन्य बैरकों का जायजा लिया। महिला बैरक में बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य, खान-पान और टीकाकरण की सही व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए, और बाल वाटिका में बच्चों को फल बांटे गए।
जेल अस्पताल में भर्ती मरीजों से इलाज और दवाओं के बारे में पूछा गया।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी कैदी को बेवजह अस्पताल में न रखा जाए, बल्कि गंभीर स्थिति में ही यहां रखा जाए। जिन कैदियों के पैरवी के लिए वकील नहीं हैं, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या सरकारी वकील के जरिए मदद देने और इसकी एक ठोस व्यवस्था बनाने को कहा गया। साथ ही, जिन बंदियों की जमानत मंजूर हो चुकी है लेकिन जमानदार न होने से वे बाहर नहीं आ पा रहे हैं, उन्हें जिला स्तरीय अधिकार प्राप्त समिति के माध्यम से मदद पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों द्वारा अल्पवयस्क, महिला और संवेदनशील कैदियों पर विशेष नजर रखने तथा जेल में समय-समय पर तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एसीजीएम, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जेल अधीक्षक आशीष रंजन झा सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे

रिपोर्टर:  ब्यूरों

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ