यूपी में मौसम का अलर्ट: 80 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, कुशीनगर-देवरिया समेत कई जिले प्रभावित
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
लखनऊ/कुशीनगर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र लखनऊ ने उत्तर प्रदेश के लिए प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी जारी करते हुए अगले 48 घंटों के दौरान तेज आंधी, वज्रपात, ओलावृष्टि और भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से 12 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है, जिसके झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं। कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गई है।
मौसम विभाग ने कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन एवं वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार खराब मौसम के कारण बिजली आपूर्ति, यातायात और जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहें तथा सुरक्षित भवनों में आश्रय लें। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव, कच्चे मकानों को नुकसान तथा सड़क यातायात में बाधा उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में नागरिकों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनियों पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।

रिपोर्टर: ब्यूरों
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR