मानसिक रूप से बीमार और दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार सामान्य नागरिकों के समान: रामवृक्ष गिरि
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरोकुशीनगर। जनपद के विकास खंड विशुनपुरा अंतर्गत खेसिया गांव में बाल-अनुकूल न्याय व्यवस्था, मानसिक एवं बौद्धिक दिव्यांगता, दहेज प्रथा उन्मूलन, महिला कल्याण, हीट वेव तथा जलवायु परिवर्तन के असंगठित श्रमिकों की आजीविका पर प्रभाव जैसे विषयों को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं श्रमिक सुविधा केंद्र एक्शनएड के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का आयोजन जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव कुमार त्यागी के मार्गदर्शन तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भुवन (सीनियर डिवीजन जज) के नेतृत्व में किया गया। शिविर में बाल अधिकार, मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों एवं दिव्यांगजनों के अधिकारों के साथ दहेज प्रथा उन्मूलन से संबंधित कानूनी जानकारी साझा की गई।शिविर में वक्ता रामवृक्ष गिरि ने कहा कि मानसिक रूप से बीमार या कमजोर व्यक्तियों को भी अन्य नागरिकों की तरह समान मौलिक अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा सामाजिक बुराई है, जिसके कारण परिवारों में विवाद और सामाजिक विभाजन की स्थिति उत्पन्न होती है।वहीं, एक्शनएड एवं श्रमिक सुविधा केंद्र की ओर से हीट वेव और जलवायु परिवर्तन के असर पर चर्चा की गई। इस दौरान दिनेश प्रसाद ने बताया कि बढ़ती गर्मी और मौसम परिवर्तन का सबसे अधिक असर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों पर पड़ रहा है। श्रमिक ज्ञासी देवी ने बताया कि कम मजदूरी में लंबे समय तक धूप में काम करने से स्वास्थ्य प्रभावित होता है और इलाज के लिए कर्ज तक लेना पड़ता है। सुरेंद्र प्रसाद ने पशुओं के लिए चारे की कमी और रोजगार पर पड़ रहे असर की चिंता व्यक्त की।महिला कल्याण विभाग से पहुंचे नलिन सिंह ने महिलाओं के लिए संचालित सरकारी योजनाओं एवं संरक्षण संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। इस दौरान एक निराश्रित महिला और दो बच्चों की पहचान मुख्यमंत्री बाल कल्याण सामान्य योजना से जोड़ने के लिए की गई तथा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध कराई गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजीव कुमार ने एक सप्ताह के भीतर जरूरी दस्तावेज तैयार कराने का आश्वासन दिया।शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी बुद्धरतन एवं धर्मशीला ने बाल कल्याण समितियों और विधिक सहायता व्यवस्था की जानकारी दी। कार्यक्रम में मोतीलाल, हरि, सुरेंद्र, गुलाइची देवी, पुरनी देवी, संतरा, रूना, चंदा देवी सहित बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: यहाँ नाम लिखें
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR