ट्रॉली की मरम्मत के दौरान हादसा, मिस्त्री की दबकर मौत

ट्रॉली की मरम्मत के दौरान हादसा, मिस्त्री की दबकर मौत
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया उत्तर टोला में सोमवार को ट्रॉली की मरम्मत के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक ट्रॉली मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक की पहचान सबया उत्तर टोला निवासी 69 वर्षीय रामदवन विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय बलदेव विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामदवन विश्वकर्मा ट्रॉली का पहिया निकालकर उसे सपोर्ट के सहारे खड़ा कर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान ट्रॉली अचानक असंतुलित होकर पलट गई और वह उसके नीचे दब गए।
हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना कोठीभार पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसा प्रतीत हो रहा है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।



रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ