विधायक पी.एन पाठक ने शिव मंदिर के लिए किया भूमि पूजन
- छठ वेदी स्थान संबंधी समस्या के त्वरित निस्तारण का विधायक पी.एन पाठक पाठक ने अधिकारियों को दिया निर्देश
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
कसया। शुक्रवार शाम को विधानसभा क्षेत्र के गांव बतरौली में कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने शिव मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। शिव मंदिर के निर्माण के
लिए विधायक पी.एन पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। उक्त गांव में आयोजित कथा में विधायक पी.एन पाठक ने कथा श्रवण कर आरती भी
की। कार्यक्रम के उपरांत विधायक के समक्ष सैकड़ों महिलाओं ने छठ वेदी के स्थान को लेकर समस्या बताया जिसपर तत्काल विधायक पी.एन पाठक ने संबधित अधिकारी को छठ वेदी स्थान को पुनः स्थापित करने के निर्देश दिया। जिसपर सारी महिलाएं और लोग प्रसन्न होकर जय श्री राम, हर हर महादेव के जयकारे लगाने लगे। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण एक पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव हमारे अराध्य हैं। साथ ही मंदिर का निर्माण कराना पुनीत कार्य है।
इस दौरान ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव, जवाहर मद्धेशिया, सुभाष, हरिनारायण गुप्ता, राज पाठक,प्रेमचंद्र समेत सैकड़ों लोग और महिलाएं मौजूद रहे।

रिपोर्टर: के. एन. राय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR