घुघली थाने का “सीमा समाप्त” बोर्ड झाड़ियों में गुम, प्रशासन बेखबर

घुघली थाने का “सीमा समाप्त” बोर्ड झाड़ियों में गुम, प्रशासन बेखबर
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के इन्दपुर चौराहे से पहले लगाया गया “थाना सीमा समाप्त” का साइन बोर्ड इन दिनों घास-फूस और झाड़ियों में पूरी तरह छिप गया है। सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कारण बोर्ड राहगीरों और वाहन चालकों को दिखाई नहीं दे रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सफाई और कटाई न होने के कारण बोर्ड झाड़ियों में विलुप्त सा हो गया है। इससे बाहर से आने वाले लोगों को थाना सीमा की जानकारी नहीं मिल पा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराकर साइन बोर्ड को फिर से स्पष्ट रूप से दिखाई देने लायक बनाया जाए, ताकि राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो ।


रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ