विधायक राजेश त्रिपाठी स्कॉट की गाड़ी रोडवेज बस से टकराई, दो घायल
कौड़ीराम में प्राथमिक उपचार के बाद बड़हलगंज रेफर
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो,
गोरखपुर। चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी स्कॉट की गाड़ी सोमवार को कौड़ीराम क्षेत्र में रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में विधायक के दीवान अभिषेक यादव एवं चालक राजनारायण शुक्ला घायल हो गए।
घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल कौड़ीराम प्राथमिक उपचार केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें बड़हलगंज स्थित दुर्गावती हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय विधायक भी वाहन में मौजूद थे, हालांकि सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों एवं प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया।फिलहाल घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR