दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयाग नगर में अंकपत्र वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 मेडल और सम्मान पाकर गदगद हुए मेधावी छात्र

अंकपत्र वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज । जनपद में दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयाग नगर भैंसा में सोमवार को अंकपत्र वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र ने मेडल, प्रमाण पत्र एवं आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

समारोह में एलकेजी से इशिता, अदिति व दीपिका, यूकेजी से बिरजू, लक्ष्मी व अंश साहनी, कक्षा 1 से प्रतिमा यादव, अयाना सिद्धिकी व अनीशा, कक्षा 2 ए से श्रेयांश यादव, आयुष मद्धेशिया व सौम्या, कक्षा 2 बी से तन्नु यादव, उस्मान सिद्धिकी व अक्षिता, कक्षा 3 ए से अंशिका पटेल, अनामिका राव व आकाश मौर्य तथा कक्षा 3 बी से सीनू तिवारी, अंशिका मद्धेशिया व शिवम साहनी को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में कक्षा 4 ए से जानवी, जमीला व सत्यम, कक्षा 4 बी से उपेंद्र, युसूफ व सौम्या जायसवाल, कक्षा 5 से किंजल राव, अर्पिता गौतम व अनुराधा मौर्य, कक्षा 6 ए से संजना यादव, अमृता व नाजरीन सिद्दीकी, कक्षा 6 बी से हर्षिता तिवारी, अनामिका कनौजिया व अनूप चौधरी, कक्षा 7 ए से निधि यादव, आशिफ व रणवीर प्रताप यादव तथा कक्षा 7 बी से रेशमा गुप्ता, अनुराग वर्मा व अंश चौधरी को भी सम्मानित किया गया।

कक्षा 8 ए से स्नेहा विश्वकर्मा, रिया यादव व आराध्या जायसवाल, कक्षा 8 बी से सत्यम, अंकुश गुप्ता व रवि, कक्षा 9 ए से सृष्टि पटेल, सुधांशु व अंश सिंह, कक्षा 9 बी से नीतू मौर्य, नूर सबा, परवीन व पायल पटेल तथा कक्षा 10 से आफरीन खातून, राहुल गुप्ता व अंशिका मौर्य को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ