हरपुर बुदहट पुलिस की कार्रवाई, मुकदमे में बढ़ाई गई धाराएं
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो,
गोरखपुर। गोरखपुर पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। हरपुर बुदहट थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हरपुर बुदहट के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय थी। इसी दौरान थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 119/2026 धारा 303(2) भा.न्या.सं. से संबंधित आरोपी अंगद चौहान पुत्र पुली चौहान निवासी ग्राम मझौरा थाना हरपुर बुदहट को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक 08 मई 2026 को अज्ञात चोर द्वारा एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। पीड़ित की तहरीर पर हरपुर बुदहट थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भा.न्या.सं. की बढ़ोतरी भी की गई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सूर्यकान्त पंडित, कांस्टेबल गोरखनाथ यादव एवं कांस्टेबल मोहित कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR