थाना घुघली पुलिस द्वारा अपहृता की सकुशल बरामदगी

थाना घुघली पुलिस द्वारा अपहृता की सकुशल बरामदगी

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा पीड़िताओं/अपहृताओं की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना घुघली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष घुघली के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए थाना घुघली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-108/2026 धारा 137 (2) बीएनएस से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया।
बताया गया कि अपहृता को दिनांक 21 मई 2026 को आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाया गया था। थाना घुघली पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपहृता को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बरामदगी के उपरांत आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
संबंधित अभियोग
मु0अ0सं0-108/2026
धारा 137 (2) बीएनएस
थाना घुघली, जनपद महराजगंज
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक संजय यादव
कांस्टेबल विकास यादव
महिला कांस्टेबल मौसम भारती



रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ