दो घंटे में मोबाइल चोर गिरफ्तार, श्यामदेउरवा पुलिस की फुर्ती से बाजार में मचा हड़कंप
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरोंमहराजगंज। परतावल बाजार में खरीदारी के दौरान महिला का मोबाइल चोरी होने की घटना का श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने बेहद कम समय में खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
जानकारी के अनुसार एक महिला परतावल बाजार में खरीदारी करने पहुंची थी। बाजार में भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने उसका मोबाइल फोन पार कर दिया। मोबाइल चोरी होने की जानकारी मिलते ही महिला ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद श्यामदेउरवा पुलिस तत्काल हरकत में आ गई।थाना पुलिस ने बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर महज दो घंटे के भीतर दो आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिकन्दर और समीर राजभर निवासी रामनगर थाना भिटौली के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन, 220 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मोबाइल चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।इस सफल कार्रवाई में परतावल चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस की तेजी और सक्रियता से व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि बाजार में बढ़ती भीड़ के बीच पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में डर पैदा होगा। वहीं लोगों ने श्यामदेउरवा पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता बताया।
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। परतावल बाजार में खरीदारी के दौरान महिला का मोबाइल चोरी होने की घटना का श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने बेहद कम समय में खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
जानकारी के अनुसार एक महिला परतावल बाजार में खरीदारी करने पहुंची थी। बाजार में भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने उसका मोबाइल फोन पार कर दिया। मोबाइल चोरी होने की जानकारी मिलते ही महिला ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद श्यामदेउरवा पुलिस तत्काल हरकत में आ गई।
थाना पुलिस ने बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर महज दो घंटे के भीतर दो आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिकन्दर और समीर राजभर निवासी रामनगर थाना भिटौली के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन, 220 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मोबाइल चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।
इस सफल कार्रवाई में परतावल चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस की तेजी और सक्रियता से व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।
स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि बाजार में बढ़ती भीड़ के बीच पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में डर पैदा होगा। वहीं लोगों ने श्यामदेउरवा पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता बताया।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR