तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती गंभीर घायल
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज ।जनपद में चौक थाना क्षेत्र के निचलौल-चौक बाजार मार्ग पर बुधवार शाम एक सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्चा घायल हो गया, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, टिकर गांव निवासी रामबचन (35) अपनी पत्नी अंजली (32) और छह वर्षीय बेटे के साथ बुधवार शाम करीब पांच बजे चौक बाजार से खरीदारी कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान पिपरिया के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रामबचन का पैर टूट गया, जबकि उनकी पत्नी अंजली को भी गंभीर चोटें आई हैं। बच्चा भी घायल हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR