असामयिक बारिश ने बढ़ाई आफतः कई विशाल पेड़ गिरे, गांवों में बीमारी फैलने का खतरा

 असामयिक बारिश ने बढ़ाई आफतः कई विशाल पेड़ गिरे, गांवों में बीमारी फैलने का खतरा

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज। जिले में हुई असामयिक बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हुई वर्षा के चलते गांवों की गलियां, खेत-खलिहान और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। कई स्थानों पर विशाल पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ, जबकि बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। जलभराव और गंदगी के कारण अब ग्रामीण इलाकों में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका तेज हो गई है।

बारिश के बाद गांवों में जगह-जगह पानी जमा हो गया है। नालियों की सफाई समय पर न होने से बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा है। कई घरों, पशु बाड़ों और हैंडपंपों के आसपास गंदा पानी जमा होने से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जलजमाव के कारण मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर और त्वचा संबंधी बीमारियों का डर सताने लगा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में बने पानी के गड्ढे अब बीमारी फैलाने वाले मच्छरों और बैक्टीरिया के लिए सुरक्षित स्थान बनते जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते साफ-सफाई और दवा छिड़काव की व्यवस्था नहीं की गई तो गांवों में संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल सकती हैं।

संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन से मांग

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य और पंचायत विभाग से गांवों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नालियों की सफाई कराई जाए, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाए और मच्छररोधी दवाओं का नियमित छिड़काव सुनिश्चित किया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द जलनिकासी और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था नहीं हुई तो बारिश के बाद बीमारी का बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। अब लोगों की नजर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई पर �

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ