महंगाई, बिजली कटौती, अपराध और मुकदमों की समीक्षा की उठाई मांग
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामअवध यादव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बढ़ती महंगाई, विद्युत कटौती, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि, अपराध की घटनाओं तथा कुछ मामलों में दर्ज मुकदमों को लेकर मांगें उठाई गईं। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापनके माध्यम से आरोप लगाया कि लगातार बढ़ रही महंगाई और बिजली संकट से आम जनता प्रभावित हो रही है। साथ ही जनपद में अपराध की घटनाओं में वृद्धि से लोगों के बीच चिंता का माहौल है।
के माध्यम से आरोप लगाया कि लगातार बढ़ रही महंगाई और बिजली संकट से आम जनता प्रभावित हो रही है। साथ ही जनपद में अपराध की घटनाओं में वृद्धि से लोगों के बीच चिंता का माहौल है। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सपा नेता राजेश प्रताप उर्फ बंटी राव ने कहा कि बिजली कटौती और महंगाई का सीधा असर आम नागरिकों के जीवन पर पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ मामलों में निर्दोष लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है। सपा जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और प्रशासन से जनहित में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा करती है। ज्ञापन के दौरान पार्टी नेताओं ने विशेष रूप से खड्डा सहित विभिन्न थानों में दर्ज कुछ मुकदमों की निष्पक्ष समीक्षा कर उचित कार्रवाई की मांग भी रखी। वहीं अधिकारियों की ओर से प्रतिनिधिमंडल को मांगों पर नियमानुसार विचार और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने की जानकारी मिली।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR