तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई, करीब 87 हजार रुपये की शराब जब्तटाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो देवरिया।पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं शराब तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बनकटा पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में 24 मई 2026 को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान गजहड़वा-बतरौली तिराहे से लगभग 100 मीटर पहले मुखबिर की सूचना पर एक बोलेरो वाहन (संख्या BR 28 B 4656) को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 35 पेटी अवैध शराब (बंटी-बबली ब्रांड के कुल 1575 पाउच) बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा लगभग 315 लीटर बताई गई है। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 87 हजार रुपये आंकी गई है। मौके से पुलिस ने रितेश कुमार यादव पुत्र संजय यादव निवासी परसौनी, थाना श्रीरामपुर, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, बरामद शराब बिहार ले जाई जा रही थी। इस संबंध में थाना बनकटा पर मु0अ0सं0 129/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR