शिक्षामित्र सम्मान व बढ़े मानदेय वितरण कार्यक्रम देवरिया क्लब में आयोजित
प्रतीकात्मक चेक का भी किया गया वितरण
देवरिया।
देवरिया क्लब में “शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन गोरखपुर स्थित गुरु गोरखनाथ प्रेक्षागृह में किया गया, जहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। जनपद देवरिया में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक इसे देखा और सुना।
कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए, जिनमें छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा नवाचार और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षामित्र ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव हैं। सीमित संसाधनों में भी उन्होंने शिक्षा का अलख जगाया है, जो सराहनीय है। सरकार शिक्षामित्रों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और मानदेय वृद्धि इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षामित्र शिक्षा व्यवस्था के सशक्त स्तंभ हैं और बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मानदेय वृद्धि उनके समर्पण और योगदान का सम्मान है।
बरहज विधायक दीपक मिश्र ‘शाका’ ने कहा कि शिक्षामित्रों ने प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को विद्यालय से जोड़ने और उन्हें निरंतर शिक्षा से जोड़े रखने में उनका योगदान सराहनीय है।
रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि शिक्षामित्रों ने जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य किया है और बच्चों में बुनियादी शिक्षा की मजबूत नींव रखने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि शिक्षामित्र समाज निर्माण में अह
म भूमिका निभा रहे हैं और विशेष रूप से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में उनका योगदान उल्लेखनीय है।
मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षामित्र केवल शिक्षण कार्य तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने और बच्चों को विद्यालय से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों ने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा व्यवस्था को बनाए रखा। उनका समर्पण और कार्य के प्रति निष्ठा अनुकरणीय है।
कार्यक्रम के दौरान परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, ब्लॉक प्रमुख पथरदेव सुब्रत शाही, संजय सिंह, संजय कुमार मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी सत्यप्रकाश कुशवाहा, देवीमुनि वर्मा, जयराम पाल, राम प्यारे राम, सूरज कुमार, उपेंद्र कुमार भारती, राजेश कुमार यादव, राज किशोर सिंह, अमित कुमार सिंह, गोपाल मिश्र सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR