उप निर्वाचन शांतिपूर्ण सम्पन्न, 56.22 फिसदी मतदाताओं ने किया अपने मत का प्रयोंग

फाजिलनगर में उप निर्वाचन शांतिपूर्ण सम्पन्न, 56.22 फिसदी मतदाताओं ने किया अपने मत का प्रयोंग 

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

कुशीनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन के लिए मंगलवार, 05 मई 2026 को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया।

इस उप निर्वाचन में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद कुशीनगर में डुप्लीकेट मतदान रोकने के उद्देश्य से पहली बार एफआरएस (Facial Recognition System) का पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रयोग किया गया। यह प्रणाली मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सफलतापूर्वक संचालित की गई, जिससे मतदान प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी बनी।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धनंजय कुमार दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 18,792 मतदाताओं में 9,860 पुरुष एवं 8,932 महिला मतदाता शामिल थे। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 5,143 पुरुष तथा 5,422 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 10,565 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया, जो कि 56.22 प्रतिशत मतदान रहा।

मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए कुल 09 मतदान केन्द्र एवं 22 मतदान स्थलों की स्थापना की गई थी। साथ ही स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने हेतु 01 जोनल मजिस्ट्रेट, 04 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 09 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते पूरे क्षेत्र में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ