सौरभ तिवारी को भारत सरकार के पी आई बी द्वारा प्राप्त हुआ मान्यता प्राप्त पत्रकार का दर्जा

बरहज के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ पत्रकार सौरभ तिवारी को मिला PIB Accreditation

टाइम्स आफ कुशीनगर व्यूरों

बरहज/देवरिया। बरहज के लिए गर्व की बात है कि वरिष्ठ पत्रकार सौरभ तिवारी को भारत सरकार के पी आई बी (Press Information Bureau) द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार  का दर्जा प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के साथ वे बरहज के पहले पत्रकार बन गए हैं जिन्हें यह प्रतिष्ठित मान्यता मिली है।


सौरभ तिवारी ने वर्ष 2004 से 2007 के बीच बरहज में रहकर पत्ररिपोर्काटररिता की शुरुआत की थी। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई और राष्ट्रीय मीडिया में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए वे दिल्ली चले गए। राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने के बावजूद वे आज भी बरहज और देवरिया से जुड़े जनसरोकारों और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

वर्तमान में सौरभ तिवारी Sudarshan News में दिल्ली ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं तथा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से जुड़ी राजनीतिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वे कई लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न अवसरों पर सम्मानित भी हो चुके हैं।

सोशल मीडिया और पत्रकारिता जगत में सौरभ तिवारी को “बरहज का लड़का” नाम से भी जाना जाता है। जनहित, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी सक्रिय पत्रकारिता ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है।

उनकी इस उपलब्धि से बरहज और देवरिया क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए सम्मान और नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।

सौरभ तिवारी ने इस सम्मान का श्रेय अपने माता-पिता, सुरेश चव्हाणके, गुरुजनों, सहयोगियों, शुभचिंतकों और बरहज की जनता को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है, जो जनसेवा और निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी।



रिपोर्टर:  पवन कुमार पांडेय 

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ