वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच देइ माता की प्रतिमा स्थापित, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
टाइम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
बरहज/देवरिया। नगर के कुटी घाट स्थित देइ माता मंदिर में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ देइ माता की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान और पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कुटी घाट स्थित मोहन सेतु के समीप देइ माता मंदिर में पंडित रामनिवास शुक्ला ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार प्रतिमा स्थापना कराई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में शामिल होकर बसपा नेता श्रीप्रकाश पाल ने देइ माता की आरती की तथा श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना में भाग लिया। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा और भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।प्रतिमा स्थापना के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर महेंद्र सोनकर, ओमप्रकाश गुप्ता, तेजू राजभर, उमेश यादव, पंडित रामनिवास शुक्ला, दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर के पुजारी अशोक दास समेत सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
रिपोर्टर: पवन कुमार पांडेय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR