सघन वाहन चेकिंग अभियान पर उठे सवाल, पुलिस की कार्यशैली से लोगों में नाराजगी

सघन वाहन चेकिंग अभियान पर उठे सवाल, पुलिस की कार्यशैली से लोगों में नाराजगी

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज ।जनपद में चल रहे सघन वाहन एवं हेलमेट चेकिंग अभियान को जहां पुलिस अधीक्षक की सराहनीय पहल माना जा रहा है, वहीं घुघली थाना क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग कार्यशैली को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
जानकारी के अनुसार, घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ पर नियमित रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आरोप है कि चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी कई बार बाइक चालकों को अचानक रोकते हैं या फिर दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास करते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

शुक्रवार शाम करीब छह बजे चेकिंग के दौरान एक हेलमेट लगाए बाइक सवार को रोकने की कोशिश में वह असंतुलित होकर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिरने के बाद भी बाइक सवार के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उसका चालान काट दिया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।


स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वाहन चेकिंग सुरक्षा के लिए होनी चाहिए, न कि लोगों को दौड़ाकर पकड़ने या डराने के लिए। लोगों का कहना था कि सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों का भी चालान काटा जा रहा है, जिससे आमजन में असंतोष बढ़ रहा है।

हालांकि, लोगों ने यह भी माना कि यातायात नियमों का पालन कराना जरूरी है, लेकिन चेकिंग अभियान के दौरान सुरक्षा और शालीनता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।


रिपोर्टर: यहाँ नाम लिखें

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ