जिलाधिकारी ने की अभियोजन और कानून-व्यवस्था की समीक्षा, प्रभावी पैरवी व त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
टाईम्स आफ कुशीनगर ब्यूरों
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की कानून-व्यवस्था, लंबित अभियोजन मामलों तथा न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान विभिन्न न्यायालयों में लंबित अभियोजन मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने गंभीर एवं संवेदनशील मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से समयबद्ध निस्तारण कराने पर जोर दिया।
उन्होंने निर्देशित किया कि न्यायालयों में लंबित मामलों में साक्ष्य और गवाहों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, जिससे मुकदमों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो। साथ ही पुलिस और अभियोजन विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया गया।
बैठक में महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों की भी समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। शासन की मंशा के अनुरूप अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर जनता में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण कायम रखा जाए।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने अभियोजन अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गंभीर मामलों में मजबूत पैरवी कर अपराधियों को समयबद्ध और कठोर सजा दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और अभियोजन विभाग समन्वय के साथ कार्य करें ताकि कोई भी दोषी कानून की पकड़ से बच न सके।बैठक में पुलिस, अभियोजन विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर: अजय कुमार त्रिपाठी
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR