जंगल के बीच सर्राफा कारोबारी पर हमला, लाखों के जेवर और बाइक लूटकर फरार

 पुरंदरपुर क्षेत्र में सनसनी, डंडों से पीटकर बदमाशों ने कारोबारी को किया लहूलुहान 
टाईम्स आफ कुशीनगर  ब्यूरों
महराजगंज । जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब घर लौट रहे एक सर्राफा कारोबारी को बदमाशों ने बीच रास्ते में रोककर बेरहमी से पीट दिया और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेत बाइक लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर बाजार निवासी रंजीत सोनी (35) ग्राम पंचायत मानिक तालाब के धनहिया चौराहे पर सोने-चांदी की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह गुरुवार शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह मल्हनी फुलवरिया के पास जंगल क्षेत्र में पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे चार से पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभी बदमाश बाइक पर सवार थे और पूरी वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई। बदमाशों ने कारोबारी पर अचानक हमला बोल दिया और डंडों से ताबड़तोड़ पिटाई शुरू कर दी। हमले में रंजीत सोनी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़े। इसके बाद बदमाश उनके पास मौजूद लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और बाइक लूटकर मौके से फरार हो गए।
घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं सके। बदमाशों के भागने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल व्यापारी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगा


रिपोर्टर: यहाँ नाम लिखें

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ