हेल्प डेस्क दे रहा तकनीकी सहयोग
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। जनपद मुख्यालय स्थित विकास भवन में आयोजित मुख्य विकास अधिकारी के जनता दर्शन कार्यक्रम में बुधवार को विभिन्न विकास खण्डों से पहुंचे रोजगार सेवकों की समस्याओं की सुनवाई की गई। सुनवाई के उपरांत विकास भवन परिसर में स्थापित स्व-गणना हेल्प डेस्क के माध्यम से उपस्थित रोजगार सेवकों एवं अन्य फरियादियों का स्व-गणना पंजीकरण भी कराया गया।
इस दौरान हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मियों राघवेन्द्र राव एवं कमलेश यादव द्वारा आगंतुकों को डिजिटल स्व-गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें पोर्टल पर पंजीकरण, विवरण भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा मोबाइल के माध्यम से स्वयं स्व-गणना करने की विधि सरल तरीके से समझाई गई।
मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि डिजिटल स्व-गणना अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वयं स्व-गणना कर सकें। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आमजन को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने तथा आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की अपील की।
उन्होंने बताया कि विकास भवन में संचालित हेल्प डेस्क के माध्यम से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग स्व-गणना प्रक्रिया से जुड़ रहे हैं, जिससे जनगणना कार्य में निरंतर प्रगति हो रही है। आमजन द्वारा इस पहल की सराहना भी की जा रही है और लोग उत्साहपूर्वक डिजिटल स्व-गणना अभियान में भागीदारी कर रहे हैं।


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR