कलेक्ट्रेट सभागार में अधिवक्ताओं को स्व-गणना का प्रशिक्षण, जनगणना-2027 की तैयारियों में तेजी

 कलेक्ट्रेट सभागार में अधिवक्ताओं को स्व-गणना का प्रशिक्षण, जनगणना-2027 की तैयारियों में तेजी

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिवक्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अधिवक्ताओं को स्व-गणना पोर्टल पर पंजीकरण, लॉगिन प्रक्रिया, परिवार के सदस्यों का विवरण दर्ज करने तथा ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण करने की विस्तृत जानकारी दी गई।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल स्व-गणना प्रणाली से जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनेगी। उन्होंने अधिवक्ताओं को समाज का जागरूक वर्ग बताते हुए कहा कि उनकी भागीदारी से आमजन को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से स्वयं स्व-गणना करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

कार्यक्रम में स्व-गणना से संबंधित तकनीकी बिंदुओं और संभावित समस्याओं के समाधान की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ