राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

कुशीनगर। पंडित दीन दयाल अंत्योदय योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत कसया ब्लॉक परिसर में दर्पण प्रेरणा महिला स्वयं सहायता समूह, मैनपुर द्वारा संचालित प्रेरणा कैंटीन का शनिवार को शुभारंभ किया गया।

कैंटीन का उद्घाटन उपयुक्त स्व रोजगार फैसल आफताब, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मंदीप यादव, खंड विकास अधिकारी राम खेलावन सेठ सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि इस कैंटीन की शुरुआत से स्थानीय लोगों को सस्ते दर पर स्वदेशी एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध होंगे। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनने और रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

कैंटीन का संचालन प्रियंका कुशवाहा (पत्नी राजन कुमार) द्वारा किया जाएगा, जहां स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर एडीओ पंचायत नीरज कुमार चतुर्वेदी, सहायक विभाग अधिकारी सरिता गुप्ता, एनआरएलएम बीएमएम अरविंद कुमार गुप्ता, डीएमएम असीम कुमार, पंकज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



रिपोर्टर: के एन राय 

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ