भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 मई को, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी करेंगे उद्घाटन

जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 मई को, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी करेंगे उद्घाटन
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों 
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 मई को जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन 25 मई को चेहरी स्थित आई टी एम इंजीनियरिंग कॉलेज में किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के करकमलों द्वारा होगा।
उक्त के सम्बन्ध में बताते हुए जिला मीडिया प्रभारी ने  बताया कि कार्यक्रम में पार्टी की रीति-नीति, राष्ट्रवाद, अंत्योदय तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों के लिए भी प्रशिक्षित किया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं से समय से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, आगामी चुनावी रणनीति और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।  

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला ने बताया कि प्रशिक्षण अभियान का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठनात्मक कार्य पद्धति से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले भर से भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।


रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ